सनराइजर्स के खिलाफ लायंस की लगातार चौथी हार

हैदराबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात लायंस टीम को मौजदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को लगातार चौथी हार मिली।

सनराइजर्स ने उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में लायंस को नौ विकेट से हराकर इस टीम के खिलाफ अपना रिकार्ड बेदाग बनाए रखा है।

साल 2016 में आईपीएल में शामिल किए गए लायंस को बीते सीजन में सनराइजर्स के हाथों तीन मैचो में हार मिली थी और अब इस सीजन में सनराइजर्स ने लायंस को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की।

बीते सीजन में सनराइर्स ने लायंस को 21 अप्रैल को राजकोट में 10 विकेट से हराया था। इसके बाद उसने 6 मई को अपने घर में लायंस को पांच विकेट से पराजित किया था।

बीते सीजन में ही दोनों टीमों के बीच 27 मई को दूसरा क्वालीफायर मैच खेला गया था, जिसे सनराइजर्स ने चार विकेट से जीता था। पहले क्वालीफायर में लायंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार विकेट से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493