सना संकटग्रस्त विरासत स्थल घोषित : यूनेस्को

बर्लिन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने यमन के ‘ओल्ड सिटी ऑफ सना’ को संकटग्रस्त विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया है। यमन में हौती विद्रोहियों और सरकार समर्थित सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष के कारण यहां भारी नुकसान हुआ है, जिसे देखते हुए यूनेस्को ने यह कदम उठाया है।

जर्मनी के बॉन शहर में गुरुवार को विश्व विरासत समिति के 39वें सत्र में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही यमन के ‘ओल्ड वाल्ड सिटी ऑफ शिबम’ और इराकी शहर हत्रा को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

समिति ने सना शहर की इस दुर्दशा के प्रति अपनी चिंता जताई। ‘ओल्ड सिटी ऑफ सना’ में 103 मस्जिदें, 14 सार्वजनिक स्नानघर, 11वीं सदी से पूर्व निर्मित 6,000 आवासीय इमारत हैं, जो 11वीं सदी से भी पहले बनाए गए थे। इस शहर को 1986 में विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।

यमन में जारी संघर्ष की वजह से ‘ओल्ड वाल्ड सिटी ऑफ शिबम’ शहर को भी संकटग्रस्त विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493