मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी नजर में बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा सर्वाधिक प्रेरणादायक महिला हैं।
सनी यहां एक पत्रिका के कवर लांच पर अपने पति डैनियल वेबर के साथ मौजूद थीं। इस दौरान जब उनसे उनकी मनपसंद बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मेरी नजर में सबसे बढ़िया अभिनेत्री कौन है? मुझे विद्या बालन हमेशा अच्छी लगती हैं। मेरे खयाल से कंगना रनौत भी अच्छा काम करती हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरे खयाल से प्रियंका चोपड़ा हर फन में उस्ताद हैं। वह सब कुछ करती हैं। मेरे खयाल से वह बॉलीवुड की सर्वाधिक प्रेरणादायक महिला हैं। मुझे वह यहां लेख और हर चीज में दिखती हैं। मैं जब अमेरिका लौटती हूं, तो वहां भी उनके इश्तहार देखती हूं।”
सनी ने कहा, “गर्व महसूस होता है, जब आप दूसरे देश में हों और वहां भी वह एक इश्तहार में नजर आ रही हों..मेरे खयाल से वह बहुत प्रेरणादायक हैं।”
सनी आगे ‘मस्तीजादे’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ तुषार कपूर एवं वीर दास हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath