सनी ने बताया रियलिटी शो की सफलता का राज

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सनी लियोन युवाओं पर आधारित रियलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ के नौवें संस्करण की मेजबान के रूप में नजर आएंगी। उनका मानना है कि रियलिटी शो इसलिए लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते हैं, क्योंकि लोग दूसरों की जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं।

सनी ने आईएएनएस से कहा, “हम विभिन्न कार्यक्रम इसलिए देखते हैं, क्योंकि वे हमें मजेदार लगते हैं। हमें दूसरे लोगों की जिंदगी के बारे में जानना मजेदार लगता है, इसलिए मनोरंजन जगत में रियलिटी शोज इतने सफल होते हैं।”

‘स्प्लिट्सविला’ ‘प्यार की खोज’ का शो है, जिसमें लड़के और लड़कियां ‘विला’ में रहने के लिए एक-दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं।

शो के पिछले संस्करणों में प्रतिभागियों के बीच काफी मौखिक झगड़े दिखाए गए थे।

सनी तीसरी बार इसकी मेजबानी कर रही हैं। उनका कहना है कि इस बार के संस्करण में काफी मजेदार और अलग स्थितियां हैं।

उन्होंने कहा, “यह संस्करण महिलाओं के शासन के बारे में है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493