सनी लियोन के इंस्टाग्राम पर 40 लाख प्रशंसक

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। सनी लियोन के इंस्टाग्राम पर 40 लाख प्रशंसक हो गए हैं। लियोन ने प्रशंसकों के इस प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सनी लियोन (34) ने ट्विटर पर लिखा कि वह अपने सभी प्रशंसकों से प्यार करती हैं, “इंस्ट्राग्राम पर 40 लाख प्रशंसक होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

वयस्क फिल्मों की पूर्व स्टार सनी लियोन ने सेलिब्रिटी आधारित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 5’ के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2012 में हिंदी फिल्म ‘जिस्म 2’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद, उन्होंने ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

वर्तमान में वह भवानी अय्यर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493