सनी लियोन ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ को लेकर हैं रोमांचित

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के भारतीय संस्करण की मेजबानी करने जा रहीं अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि शो में वह अपनी मजेदार और हंसी-मजाक वाली शैली से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

सनी बतौर मेजबान, शो में अपनी बहादुरी भरे कारनामे दिखाने को लेकर भी बेहद रोमांचित हैं। शो के हिंदी संस्करण का नाम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियोन’ है, जो जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर हिंदी में प्रसारित होगा।

सनी ने अपने बयान में कहा, “मैं इस तरह के लोकप्रिय शो और डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मुझे मेरे साहसिक पक्ष को दिखाने का मौका देगा, जो इससे पहले टेलीविजन दर्शकों द्वारा कभी नहीं देखा गया है।”

शो का प्रीमियर साल 2018 की शुरुआत में होगा। ओरिजनल शो के मेजबान बेयर ग्रिल्स हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह शो में अपनी मजेदार व हंसी-मजाक वाली शैली को जोड़ने का प्रयास करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493