सनी लियोन सरोगेसी से 2 बेटों की मां बनीं (लीड-1)

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। पिछले वर्ष 2017 में निशा नाम की लड़की को गोद ले चुकीं पूर्व वयस्क फिल्म स्टार सनी लियोन ने सोमवार को सरोगेसी के माध्यस से दो और बच्चों – बेटों नोह और अशर- की खबर से सभी को चौंका दिया है।

सनी ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और अपने तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की।

सनी ने लिखा, “भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियर और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं, हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशेर सिंह वेबर, नोह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।”

उन्होंने कहा, “हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था, लेकिन कई वर्षो तक वे हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं। सभी के लिए सरप्राइज।”

डेनियल ने कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की।

सनी (36) ने इसके बाद ट्वीट किया कि नोह और अशेर उनके जैविक बच्चे हैं।

उन्होंने लिखा, “कोई भ्रम नहीं है अशेर और नोह हमारे जैविक बच्चे हैं। हमने कई साल पहले अपना परिवार पूरा करने के लिए सरोगेसी को चुना और अब हम पूरी तरह खुश हैं।”

अपने जीवन का अद्भुत अध्याय बताते हुए डेनियल ने कहा, “मेरा मानना है कि सभी के जीवन में को महान अध्याय मिला है। हमें अद्भुत यात्रा का आशीष मिला है और हम आगे कई चीजों के लिए उत्साहित हैं। परिवार पर गर्व है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493