सफलता, असफलता को कभी हावी नहीं होने दिया : हुमा

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि सफलता और असफलता किसी की भी जिंदगी के सफर का हिस्सा होते हैं और वह उन्हें खुद पर हावी नहीं होने देती हैं।

हुमा शनिवार को 32 साल की हो गईं।

अभिनेत्री ने ईमेल के जरिए आईएएनएस को बताया, “मैंने अपनी मां से सीखा है कि अच्छाई कभी असफल नहीं होती है। मैं भी कर्म की अवधारणा में यकीन करती हूं। इसने मुझे निजी और पेशेवर जिंदगी दोनों में मदद की है। मैंने अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन सकारात्मक और सहजता के साथ बनाने की कोशिश की है।”

कुछ लघु फिल्मों में काम करने के बाद अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ (2012) से हुमा सुर्खियों में आई थीं।

अभिनेत्री आजकल छोटे पर्दे पर टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493