सफल होना चाहती हैं प्रियंका

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नित नए आयाम गढ़ रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं और एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हैं।

प्रियंका को अमेरिकी टेलीविजन श्रंखला ‘क्वांटिको’ से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली है और जल्दी ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आएंगी।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हर कोई अपनी कमजोरी ढूंढ़े और अपनी शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करे।

प्रियंका ने कहा, “एक अभिनेत्री, एक गायिका और जो कुछ भी मैं हूं, मैं उससे ज्यादा चाहती हूं। मैं एक सफल व्यक्ति बनना चाहती हूं और मैं केवल एक चीज तक सीमित नहीं रहना चाहती।”

प्रियंका ने अपनी सफलता के मंत्र कनाडा की फैशन मैगजीन ‘फ्लेयर’ के साथ साझा किए।

प्रियंका इस समय ‘क्वांटिको’ के सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने कहा कि उनके लगातार काम करते रहने की क्षमता के कारण भारतीय जीन्स हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493