मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘स्पॉटलाइट’ के निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि यह एक विडंबना ही है कि जब कोई व्यक्ति सफल नहीं होता, तब उसके इर्द-गिर्द उससे प्यार करने वाले लोग और दोस्त होते हैं, लेकिन सफलता हासिल करने के बाद प्यार कम ही देखने को मिलता है।
‘स्पॉटलाइट’ बॉलीवुड के नकारात्मक पहलू पर आधारित है, जो शुक्रवार से वीडियो ऑन डिमांड सर्विस ‘व्यूक्लिप’ पर उपलब्ध होगी।
भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “मेरे खयाल से ‘स्पॉटलाइट’ बॉलीवुड से ज्यादा बॉलीवुड की एक युवती पर आधारित है। यह उन सब चीजों के बारे में है जो आप चाहते हैं। आपको नाम, पैसा सब कुछ मिलता है, लेकिन जैसे जैसे आफ ऊंचे उठते हैं, प्यार बेहद दुर्लभ हो जाता है। जैसे कि आप जब पहाड़ पर चढ़ते हैं तो ऑक्सीजन बेहद कम हो जाता है।”
उन्होंने कहा, “आप उस एक व्यक्ति के लिए तरसते हैं, जिसके साथ आप अपनी सफलता की खुशी बांट सकें। ‘स्पॉटलाइट’ प्रसिद्धि के साथ जुड़े उसी अकेलेपन पर आधारित है।”
फिल्म में सिद्ध मक्कड़ के साथ त्रिधा चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath