सफाई कर्मचारी स्वच्छ भारत के एंबेसडर : अमिताभ

मुंबई, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने यहां शहर के सफाई कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सही मायने में स्वच्छ भारत का एंबेसडर करार दिया।

स्वच्छ भारत अभियान के एंबेसडर अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कुछ सफाई कर्मियों के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके साथ अमिताभ ने लिखा, “यह हैं स्वच्छ भारत एंबेसडर के वास्तविक हकदार.. जो खराब मौसम के बावजूद काम करते हैं।”

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश, कम दृश्यता और तेज हवाओं की वजह से मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे पर दोपहर 2 बजे तक विमान परिचालन रोक दिया गया था।

भारत मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई उपनगरों में गुरुवार सुबह तक 304 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अमिताभ इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नौवें सत्र की मेजबानी कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और ‘102 नॉट आउट’ में काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493