सबसे बड़ी दूरबीन बनाने में भारत की साझेदारी

imagesटोक्यो, 6 अक्टूबर – भारत चार अन्य देशों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन बनाने जा रहा है। सोमवार को मीडिया की एक रिपोर्ट से यहां मिली जानकारी के मुताबिक हवाई द्वीप पर इस दूरबीन के निर्माण की परियोजना मंगलवार से शुरू होने जा रही है। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 30 मीटर की इस दूरबीन को टीएमटी कहा जा रहा है। इसका निर्माण मौना किया ज्वालामुखी पर किया जा रहा है। दूरबीन का निर्माण 2022 में पूरा हो जाएगा।

भारत के साथ इस परियोजना में जापान, अमेरिका, चीन और कनाडा भी शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, परियोजना पर 1.47 अरब डॉलर खर्च होगा, जिसका 25 फीसदी खर्च जापान उठा रहा है।

मंगलवार को काम शुरू होने के अवसर पर आयोजित समारोह में इन पांच देशों के करीब 100 अंतरिक्ष यात्री और अधिकारी जमा होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493