सबसे बड़े गैंगस्टर की फिल्म बना रहे राम गोपाल वर्मा

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राय’ नामक फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राय’ नामक फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं।

वर्मा ने रविवार ट्विटर पर लिखा, “‘राय’ एक बड़ी फिल्म है। यह अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के जीवन पर है।”

‘सत्या’ का निर्देशन कर चुके वर्मा इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने ‘राय’ के बजट के बारे में बताया और कहा कि यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘राय’ 55 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेगी, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।”

वर्मा ने कहा, “फिल्म ‘राय’ की शूटिंग मंगलौर, बेंगलुरू, मुंबई, दुबई, लंदन और कजाखिस्तान में होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493