सब-जू्नियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में अनुराधा करेंगी दिल्ली की कप्तानी

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। मुखलेमपुर सरकारी स्कूल की अनुराधा 27 मई से हरियाणा के हिसार में शुरू हो रहे सब-जूनियर गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी करेंगी।

यह टूर्नामेंट सात जून तक चलेगा। अनुराधा ने हाल ही में अपने पिता को खोया है।

अनिल खांटवाल, निकि खांटवाल, अरविंद छाबड़ा और गुरमीत सिंह की चयन समिति ने 150 लड़कियों की ट्रायल्स के बाद इस टीम को चुना है।

टीम : मान्या, रेखा, मुस्कान, शिखा, शालिका, नेहा, जुही, खुशी, पूजा, काजल, स्वीटी, कीर्ति, शिखा शर्मा, मानषी, पिंकी, दिव्या, अनुराधा, मुस्कान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493