सभी खिलाड़ी दें अपना योगदान : चेल्सी कोच

लंदन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा इंग्लिश प्रीमियर चैम्पियन क्लब चेल्सी के नवनियुक्त कोच गुस हिडिंक ने टीम के सभी खिलाड़ियों से आगे आकर अपना योगदान देने की अपील की।

गत चैम्पियन चेल्सी मौजूदा सीजन में हालांकि 14वें स्थान पर है और नए साल में हिडिंक इसमें सुधार लाना चाहते हैं।

चेल्सी को इस वर्ष जहां शुरुआत में ईपीएल खिताब मिला, वहीं वर्ष के आखिरी कुछ महीने उसके लिए काफी खराब बीते। ईपीएल के मौजूदा सत्र में चेल्सी 19 मैचों में सिर्फ पांच जीत हासिल कर सका है।

खराब प्रदर्शन के चलते बीते वर्ष दिसंबर में टीम के मुख्य कोच जोस मोरिन्हो को बाहर कर दिया गया और हिडिंक को नियुक्त किया गया।

हिडिंके के मार्गदर्शन में अब तक चेल्सी के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे हैं और नए वर्ष में रविवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ हिडिंक की परीक्षा होगी।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार को हिडिंक के हवाले से कहा गया है, “डिएगो कोस्टा अपने खेल पर काफी ध्यान दे रहे हैं। यह जिम्मेदारी भरा रवैया है और वह काफी साहसी खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं सिर्फ कोस्टा पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहता।”

उन्होंने आगे कहा, “मध्यक्रम की तकनीकी कुशलता में इजाफा किए जाने और अधिक से अधिक सक्रिय करने की जरूरत है। हम गेंद पर अधिक से अधिक समय कब्जा बनाए रखने पर काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493