समता सागर के नए अवतार से हैरान श्रेनू पारिख

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रेनू पारिख अभिनेत्री समता सागर का नया अवतार देखकर हैरान हैं, जो एक शो में उनकी मां की भूमिका निभा चुकी हैं।

टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ चैतू लाल (राजीव निगम द्वारा निभाई गई) और सत्ता हासिल करने की उसके परिवार की धूर्त मंशाओं पर आधारित है।

धारावाहिक के मुख्य किरदार चैतू लाल की पत्नी इमली देवी का किरदार समता सागर निभा रही हैं।

‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ में समता के काम के बारे में श्रेनू ने कहा, “यह उनके (समता सागर) लिए एक बेहद अलग तरह की भूमिका है और इससे पहले मैंने उन्हें इस अवतार में कभी नहीं देखा।”

उन्होंने कहा, “जब उन्होंने मेरी मां की भूमिका निभाई थी, तो वह भावनात्मक और गंभीर थीं, जबकि अब वह इमली देवी के रूप में बहुत-ही प्यारी और मजेदार हैं।”

समता के लिए अभिनेत्री श्रेनू उनकी बेटी से कम नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे उनके साथ काम करने में बेहद मजा आया था और एक कलाकार के रूप में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493