लंदन, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब समरसेट ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने को गुरुवार से होने वाले नेटवेस्ट टी-20 टूर्नामेंट के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।
वह टीम के 14 ग्रुप मैच में से 12 मैच में बल्लेबाजी करेंगे। जयवर्धने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ नजर आएंगे। गेल ने इसी साल कूपर एसोसिएट काउंटी ग्राउंड पर अपनी वापसी की घोषणा की थी। समरसेट के पास टूर्नामेंट में सबसे शानदार बल्लेबाजी क्रम है।
समरसेट क्रिकेट के निदेशक मैट मेनार्ड ने कहा कि वह जयवर्धने को टीम से जोड़ने का मौका नहीं गंवा सकते थे।
वेबसाइट ईसीबी डॉट को डॉट यूके ने मेनार्ड के हवाले से लिखा है, “जयवर्धने काफी शानदार बल्लेबाज हैं। वह मैदान के हर कोने में रन बनाते हैं।”
उन्होंने कहा, “जब इस क्लास और इतना अनुभव रखने वाला खिलाड़ी मौजूद हो तो आपको उसे अपने साथ जोड़ लेना चाहिए। वह अंतर्राष्ट्रीय अनुभव रखने वाले शानदार कप्तान हैं। उनके आने से टीम को काफी फायदा मिलेगा।”
dharmpath.com dharmpath