समलैंगिक गायक केविन फ्रेट की गोली मारकर हत्या

सैन जुआन (प्यूटरे रिको), 11 जनवरी (आईएएनएस)। समलैंगिक लैटिन ट्रैप गायक केविन फ्रेट की यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय गायक की गुरुवार सुबह हत्या की गई।

प्यूटरे रिको के समाचार पत्र एल नेवो दिया के मुताबिक, फ्रेट को उस समय गोली मारी गई जब सुबह 5.30 बजे वह संतुरसे में मोटरसाइकिल चला रहे थे। उन्हें आठ बार गोली मारी गई। गायक को रियो पिएद्रास मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी हत्या प्यूटरे रिको में 2019 में 22वीं हत्या है, जिसे स्थानीय अधिकारी ‘हिंसा का संकट’ कहने लगे हैं।

फ्रेट के मैनेजर एदुआर्दो रोड्रिगेज ने एक आधिकारिक प्रेस बयान में अपने क्लाइंट के मारे जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “केविन एक कलात्मक आत्मा वाले शख्स थे, उनका दिल बड़ा था और बड़े सपने देखते थे। संगीत उनका जुनून था और अभी भी उन्हें बहुत कुछ करना था। यह हिंसा बंद होनी चाहिए। हमारे पास अपनी भावना और उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं है, जिससे हमें महसूस हो कि ऐसा शख्स जिसने कई सपने संजो रखे थे, उसने अब हमसे विदा ले ली है।”

रोड्रिगेज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सबको एकजुट होकर हमारे प्यारे प्यूटरे रिको में बहुत शांति होने की कामना करनी चाहिए।

‘एलजीबीटीक्यू’ समुदाय के समर्थन में खुलकर बोलने वाले फ्रेट ने 2018 की शुरुआत में ‘सोय असी’ गाने से लैटिन संगीत की दुनिया में कदम रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493