चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सुदीप किशन, सुधीर बाबू, आदि और नारा रोहित जैसे कलाकारों से सजी फिल्म तेलुगू फिल्म ‘समांथा कमानी’ के निर्देशक श्रीराम आदित्य का कहना है कि उनकी फिल्म का हर किरदार खास है।

आदित्य ने आईएएनएस को बताया, “मैंने जब उन्हें कहानी सुनाई तो उन्हें यह काफी पसंद आई क्योंकि इनके किरदारों में कुछ खास था। इन किरदारों की विशिष्टता ने उन्हें यह फिल्म करने के लिए उत्साहित किया। इस फिल्म के अंदर इन सभी को बराबर काम करने का मौका मिला है।”
इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होगी। यह पहली बार होगा जब तेलुगू फिल्म उद्योग के प्रमुख कलाकार एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे।
उन्होंने कहा, “यह एक अनोखी फिल्म होगी। कभी किसी एक फिल्म में मुख्य चार अभिनेता एक साथ नजर नहीं आए हैं। यह कहानी बिलकुल नई और आम आदमी से जुड़ी होगी। यह कहानी वास्तविक जीवन की बहुत ही अनोखी घटना पर आधारित है लेकिन इसके बारे में अधिक जानकारी देना जल्दबाजी होगी।”
dharmpath.com dharmpath