समीक्षाओं को ज्यादा गंभीरता से न लें : गुलशन

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया के लिए फिल्म समीक्षकों की सकारात्मक या नकारात्मक राय मायने रखती है, लेकिन वह उन्हें बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने में यकीन नहीं रखते।

गुलशन ने यहां कहा, “मेरे लिए प्रत्येक फिल्म समीक्षा मायने रखती है। मैं समीक्षाएं पढ़ा करता हूं। जब समीक्षक आपके काम की सराहना करते हैं, तो अच्छा महसूस होता है, लेकिन इन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।”

गुलशन की अगली फिल्म ‘हंटर’ है, जिसमें वह यौनासक्त पुरुष की भूमिका में हैं। 20 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493