समी का स्थानापन्न रख सकता है डेयरडेविल्स

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तकनीकी समिति ने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को चोटिल गेंदबाज मोहम्मद समी का स्थानापन्न रखने की अनुमति दे दी है।

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि समी को आईपीएल-8 से बाहर कर दिया गया है। वह घुटने की चोट से पीड़ित हैं और ऐसी स्थिति में दिल्ली की टीम उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी को रख सकती है।

दिल्ली टीम ने अभी किसी स्थानापन्न की घोषणा नहीं की है।

इस समिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर, सौरभ दासगुप्ता, सुबीर गांगुली, सौरभ गांगुली और रवि शाी शामिल थे, जिन्होंने इस बदलाव को मंजूरी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493