समी, साहा चेन्नई टेस्ट से बाहर (लीड-1)

मुम्बई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी तेज गेंदबाज मोहम्मद समी और नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण इंग्लैंड के साथ चेन्नई में होने वाले पांचवे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई के मुताबिक इसकी मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि साहा और समी चेन्नई टेस्ट के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

चेन्नई टेस्ट 16 दिसम्बर से खेला जाना है। साहा के स्थान पर पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया गया था। पटेल ने मोहाली और मुम्बई टेस्ट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। दूसरी ओर, समी के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार को मौका मिला है।

बीसीसीआई ने कहा कि समी के कंधे में चोट है और वह रिहेविलिटेशन की प्रक्रिया में हैं। वह रिकवरी प्रोग्राम के लिए बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे।

साहा को विशाखापट्नम टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रींग टेंडन इंजुरी हुई थी और वह भी एनसीए में रिहेबिलिटेशन प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से अगे है। चौथा टेस्ट मुम्बई मे जारी है और भारत इस मैच को भी अपने नाम करने के करीब पहुंचता दिख रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493