समुद्री मुद्दों पर जापान द्वारा चीन की आलोचना के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की।
जापान ने शुक्रवार को जारी अपनी सालाना विदेश नीति रपट या डिप्लोमेटिक ब्लूबुक 2016 में दक्षिण चीन सागर में द्वीपों व चट्टानों पर चीन के निर्माण कार्यो व पूर्वी चीन सागर के दियाओयू द्वीपों के निकट समुद्र में चीन के जहाजों के प्रवेश की आलोचना की थी।
लू ने कहा कि दियाओयू द्वीप, नानशा द्वीप समूह तथा उसके आसपास के हिस्सों में चीन की संप्रभुता निर्विवाद है।
उन्होंने कहा, “हम अपने देश की सीमा की संप्रभुता व समुद्री हितों की दृढ़ता के साथ सुरक्षा करेंगे और इससे संबंधित विवादों को हम संबंधित देशों के साथ समझौतों व परामर्श द्वारा सुलझाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath