समुद्र को प्रकाशमय करने वाली शार्क की नई प्रजाति मिली

न्यूयॉर्क, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने गहरे समुद्र में प्रकाश उत्पन्न करने वाली लैंटर्नशार्क की एक नई प्रजाति खोजी है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि एटमोपटेरस बेंकलेई नामक यह नई प्रजाति एकमात्र प्रजाति है, जिसकी खोज मध्य अमेरिका के प्रशांत तट पर हुई है।

कुल मिलाकर लैंटर्नशार्क की 40 प्रजातियों में समुद्र में प्रकाश बिखेरने की क्षमता होती है।

अध्ययन के मुताबिक, खोजी गई नई प्रजाति को इसके रंग, शरीर की माप, डर्मल डेंटिकल्स की सजावट और वयस्क होने पर शरीर की माप के आधार पर दूसरी प्रजातियों से अलग किया जा सकता है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पैसिफिक शार्क रिसर्च सेंटर में अध्ययन के मुख्य लेखक विकी वास्क्वेज ने कहा कि इसके शरीर का रंग गहरा काला है, जबकि अन्य लैंटर्नशार्क का रंग भूरा होता है।

लाइव साइंस की एक रपट के मुताबिक, खोजी गई नई शार्क के शरीर पर फोटोफोर्स की संख्या व वितरण अन्य लैंटर्नशार्क की तुलना में अलग होती है। ये छोटे-छोटे कपनुमा होते हैं, जो लैंटर्नशार्क को अंधेरे में चमकने की क्षमता प्रदान करते हैं।

अध्ययन का निष्कर्ष पत्रिका ‘ओशन साइंस फाउंडेशन’ में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493