मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पवित्र महीने रमजान की समाप्ति पर मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय के लाखों लोग ईद का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मना रहे हैं।
30 दिनों तक रोजा करने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गुरुवार को नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकवाद दी।
ऐसा ही खुशनुमा नजारा मुस्लिम समुदाय के घरों में भी देखने को मिल रहा है। मुस्लिम बहुल इलाकों में उनके त्योहार में बड़ी संख्या में हिंदू, ईसाई, जैन और पारसी भी शामिल हो रहे हैं।
हालांकि प्रदेश भर में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने की खबर है। लेकिन कुछ जगहों पर मॉनसूनी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हुई। ठाणे, पालघर, रत्नागिरि, पुणे, नाशिक, बीड, औरंगाबाद और महाराष्ट्र के कई अन्य इलाकों में छिटपुट बारिश देखी गई।
कई इलाकों में लोगों ने इस अवसर पर सेवई और बिरयानी की दावत दी।
प्रदेश की शिया समुदाय जिसमें दाऊदी बोहरा भी शामिल थे, ने मंगलवार को ईद मनाई। जबकि अन्य संप्रदाय ने गुरुवार को ईद मनाई।
बांग्लादेश में हुए हाल के आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर मुंबई समेत समूचे प्रदेश में पुलिस ने ईल उल फितर के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।
dharmpath.com dharmpath