सरकारी खजाने पर भारी पड़ी मोदी की कनाडा यात्रा : रिपोर्ट

टोरंटो, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिन की कनाडा यात्रा पर 283100 अमेरिकी डालर (373,000 कनाडाई डालर) खर्च हुए थे।

हफिंगटन पोस्ट कनाडा ने बुधवार को कनाडा की एक्सेस टू इनफारमेशन एक्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शराब जैसे पेय पदार्थो पर 13340 अमेरिकी डालर, स्वागत समारोह पर 60000 डालर, गाड़ियों के काफिले पर 106,400 डालर खर्च हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की यात्रा के दौरान कनाडा के सरकारी खजाने से होटल के कमरों के लिए 80600 डालर निकले। दृश्य-श्रव्य उपकरणों पर 22750 डालर और कई तरह के सलाहकारों पर 16455 डालर खर्च हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक मोदी की यात्रा के सिलसिले में सरकारी अफसरों की यात्रा पर 55519 डालर और स्वास्थ्य सुविधाओं पर 11215 डालर खर्च हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा खर्च जिस कार्यक्रम पर हुआ वह सरकारी नहीं था। उसे लोगों और व्यापारिक घरानों ने आयोजित किया था।

नेशनल अलायंस आफ इंडो-कनैडियन के अध्यक्ष आजाद कुमार कौशिक ने बताया कि यह कार्यक्रम रिकोह कोलेजियम एरिना में हुआ था। 10 हजार भारतीय-कनाडाइयों को मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने संबोधित किया था। इस पर कुल 454,997 डालर खर्च हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493