नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र के सरकारी बैंकों के पुर्नपूंजीकरण के हाल के फैसले से ‘कर्ज उठाव में तेजी’ देखी गई है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव राजीव कुमार के मुताबिक, बैंकिंग क्षेत्र ने साल 2017 के दिसंबर में साल-दर-साल आधार पर दोहरे अंकों की वृद्धि दर हासिल की है।
कुमार ने ट्वीट कर कहा, “कर्ज उठाव में बढ़ोतरी : सरकारी बैंकों में पूंजी डालने के बाद तेजी आई है — बैंकिंग क्षेत्र ने 2017 के दिसंबर में दोहरे अंकों (साल-दर-साल आधार पर 10.7 फीसदी) की वृद्धि दर हासिल की है, जो कि 2017 के अक्टूबर (साल-दर-साल आधार पर 7.2 फीसदी) से अधिक है, जिसमें सेवाओं और खुदरा कारोबार क्षेत्र का प्रमुख योगदान है।”
dharmpath.com dharmpath