सीएम शिवराज सिंह के वायरल वीडियो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज किए जाने की प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कड़ी निंदा की है.
भोपाल-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वायरल वीडियो के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रकरण दर्ज किए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा है कि ‘भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्रवाई कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है. सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश ने एक गलत परंपरा को जन्म दे दिया है. भाजपा से जुड़े लोग कांग्रेस के नेताओं के ख़िलाफ़ निरंतर डर्टी पॉलिटिक्स कर उनकी छवि बिगाड़ने का काम करते हैं, वो एक वायरल वीडियो पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ झूठी शिकायत कर रहे हैं.’
dharmpath.com dharmpath