सरकार की नजर अब आउटकम पर : अमिताभ कांत

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। सरकार इनपुट और आउटपुट से आउटकम की ओर मुड़ गई है। इसलिए अब तकनीक के उपयोग से आउटकम आधारित निगरानी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। यह बात नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने यहां मंगलवार को कही। वह परोपकारी संगठन, टाटा ट्रस्ट के 125 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित पहले टेक्नोलॉजी कॉनक्लेव ‘टेक 4 ट्रांसफोर्मेशन’ में हिस्सा ले रहे थे।

कांत ने सामाजिक विकास के ऊपर तकनीक और नवाचार के पड़ने वाले प्रभावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “सरकार इनपुट और आउटपुट से आऊटकम की ओर मुड़ गई है। इसलिए अब तकनीक के उपयोग से आउटकम आधारित निगरानी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। भारत तेजी से बदल रहा है और मेरा मानना है कि ऐसा करने के लिए दो बातें महत्वपूर्ण हैं। पहला यह कि जमीनी स्तर पर किसी परियोजना को लागू करने की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किस तरह बड़े स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल किया जाए और दूसरा भारत को बदलने के लिए सही साझेदार ढूंढ़ना और निजी साझेदार और अन्य संगठन जैसे टाटा ट्रस्ट सामाजिक विकास के लिए बहुत अच्छा काम करता रहा है।”

टाटा ट्रस्ट के पार्टनरशिप एंड टेक्नोलॉजी के प्रमुख प्रभात पानी ने कहा, “भारत के वर्तमान ग्रामीण व्यवस्था के दायरे में लोगों को सक्षम, सशक्त और शिक्षित बनाने के उद्देश्य से हमारे कल्याणकारी प्रयासों के मूल में तकनीक और नवाचार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493