सरबजीत की कहानी सुनानी जरूरी थी : ऐश्वर्य

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘सरबजीत’ में दलबीर कौर सिंह की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने कहा है कि सरबजीत की कहानी बयां करनी जरूरी थी।

ऐश्वर्य ने कहा, “जब उमंग कुमार(निर्देशक) मेरे पास यह विषय लेकर आए, मैने तुरंत हां कह दिया। हम ऐसी कहानी कहने से पीछे कैसे हट सकते हैं?”

सरबजीत के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ऐश्वर्य ने संवाददाताओं से कहा, “हम सभी अपनी जिंदगी में व्यस्त रहते हैं और यह देखने के लिए एक मिनट भी नहीं निकालते कि एक घटना किसी परिवार की स्थिति को कैसे पूरी तरह बदल देती है।”

फिल्म में ऐश्वर्य सरबजीत की बहन दलबीर की भूमिका में हैं, जिन्होंने अपने भाई को मुक्त कराने के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्बान कर दी।

अभिनेत्री ने कहा, “इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता। दलबीर 23 साल तक लड़ीं, भाई-बहन का ऐसा प्यार सराहनीय है। यह कहानी सुनानी जरूरी थी। इसे मेरे पास लाने के लिए शुक्रिया।”

ऐश्वर्य ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पहली बार दलबीर से मिलीं।

फिल्म में ऋचा चड्ढा और दर्शन कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493