मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन अभिनीत फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रीमियर में बुधवार रात यहां मनोरंजन जगत के कई सितारों समेत पूरा बच्चन परिवार-अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्य उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में ऐश्वर्य ने कहा, “एक टीम की तरह हम हमेशा दर्शकों के लिए फिल्में बनाते है इसलिए मुझे खुशी है कि आज के बाद यह आप सभी के देखने के लिए खुली है और हमें आशा है कि आप टीम के प्रयास की सराहना करेंगे।”
उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सरबजीत’ सरबजीत सिंह की असल कहानी पर आधारित है, जिन्हें जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया और 23 साल के लिए जेल भेज दिया गया, वहीं उनकी बहन उन्हें छुड़ाने की कोशिश करती है।
फिल्म रिलीज होने से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे कर मुक्त कर दिया है।
ऐश्वर्य ने कहा, “उम्मीद है कि जहां कहीं भी यह कर मुक्त है यह फिल्म सभी देख सकें लेकिन अभी मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। यह काफी मायने रखता है और इसका मतलब है कि फिल्म दूर दर्शकों तक पहुंचेगी।”
फिल्म सरबजीत में ऋचा चड्ढा भी प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath