मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा कि फिल्म ‘सरबजीत’ देखकर उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म में रिचा ने सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाया है।
मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कहा कि फिल्म ‘सरबजीत’ देखकर उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म में रिचा ने सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाया है।
असल जिंदगी में रिचा के दो भाई हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म जीवन के संघर्ष की एक अद्भुत कहानी है।
रिचा ने एक बयान में कहा, “मेरे भाई मेरे लिए बेहद खास हैं और ऐसी फिल्म देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जिसमें अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए एक बहन के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। यह जीवन के संघर्ष की एक अद्भुत मानवीय कहानी है। ऐसी फिल्म का हिस्सा होना मेरे लिए बेहद खास है।”
‘सरबजीत’ भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी करार दिया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।
फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका में हैं, जबकि रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म 20 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath