‘सरबजीत’ में बिल्कुल जुदा भूमिका में : ऋचा

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि वह आगामी बायोपिक ‘सरबजीत’ में एक जुदा भूमिका में दिखेंगी।

बायोपिक के निर्देशक उमंग कुमार हैं, जो इससे पहले भारतीय महिला मुक्केबाज मेरी कॉम के जीवन पर बनी बायोपिक ‘मेरी कॉम’ का निर्देशन कर चुके हैं।

‘सरबजीत’ में अभिनेता रणदीप हुड्डा पाकिस्तान में दम तोड़ने वाले भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि ऋचा उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर की भूमिका में नजर आएंगी।

ऋचा ने यहां गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा, “मैंने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है। मैं ‘सरबजीत’ में एकदम जुदा भूमिका निभा रही हूं। यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह एक बायोपिक है, इसलिए यह बहुत जिम्मेदारी का काम है।”

फिल्म की शूटिंग की रफ्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम शूटिंग कर रहे थे, लेकिन क्रिसमस व नववर्ष की वजह से हर कोई अपने परिवार के साथ है, इसलिए हम अब जनवरी में शूटिंग शुरू करेंगे।”

फिल्म अगले साल 20 मई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493