मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अपने होम बैनर पूजा फिल्म्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड के लिए काम शुरू कर चुके अभिनेता जैकी भगनानी ने फिल्म ‘सरबजीत’ के बारे में कहा कि यह एक सार्थक कहानी है और इसे दर्शकों को दिखाए जाने की जरूरत है।

जैकी ने कहा, “मेरा मानना है कि कुछ कहानियां सुनाए जाने की जरूरत है और ‘सरबजीत’ उनमें से एक मार्मिक कहानी है।”
उल्लेखनीय है कि सरबजीत ने पाकिस्तान में दावा किया था कि वह एक किसान है और सीमा के निकट उसका घर है। वह भटककर पाकिस्तान की सीमा में चला आया है, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 1991 में फांसी की सजा सुनाई गई, जिसे बाद में टाल दिया गया। 2013 में जेल में उस पर जानलेवा हमला हुआ और लाहौर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इस फिल्म के साथ जुड़ने पर जैकी भगनानी को मनोरंजन जगत से बधाइयां मिलीं। फिल्म-निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, “बधाइयां जैकी भगनानी। सच्ची कहानी को देखने के लिए अब और इंतजार नहीं होता।”
उनके साथ अभिनेता-निर्माता रितेश देशमुख, दीया मिर्जा, अतुल कस्बेकर और राज कुंद्रा ने भी बधाई दी।
dharmpath.com dharmpath