सरां शांति अभियानों के पुनर्जीवन के 24 सूत्री कार्यक्रम को भारत का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों को पुनर्जीवित करने के लिए 24-सूत्री कार्यक्रम का समर्थन कर रहा है, जो अगले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक का आधार होगा।

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों को पुनर्जीवित करने के लिए 24-सूत्री कार्यक्रम का समर्थन कर रहा है, जो अगले सप्ताह उच्चस्तरीय बैठक का आधार होगा।

शांति अभियानों के अवर सचिव जीन-पीयरे लैक्रॉइक्स ने जून में भारत यात्रा की थी और भारतीय नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की थी और शांति कार्यक्रमों के लिए नई दिल्ली के योगदान की भी प्रशंसा की थी।

अगस्त में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत द्वारा इस शांति कार्यक्रम के समर्थन की घोषणा की थी।

सूत्रों ने बताया कि सोमवार को चीन को छोड़कर सुरक्षा परिषद के 113 देशों ने इस घोषणा के समर्थन की पुष्टि की थी।

इस घोषणा के माध्यम से महासचिव, सैनिकों व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वाले सदस्य और कुछ क्षेत्रीय संगठनों ने इस पर सहमति जताई है।

घोषणा में संघर्ष सुलझाने के प्रस्तावों में राजनीतिक गतिविधि की प्राथमिकता और संघर्ष के समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत जुड़ाव की जरूरत पर बल दिया गया है, जिसकी भारत ने संयुक्त राष्ट्र में ²ढ़ता से वकालत की है।

घोषणा में यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों के खिलाफ हिंसा युद्ध अपराध हो सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493