‘सराइनोडु’ के सैटेलाइट राइट्स 16 करोड़ रुपये में बिके

चेन्नई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन फिल्म ‘सराइनोडु’ के सैटेलाइट राइट्स हिंदी और मलयालम संस्करण के साथ 16 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह फिल्म 22 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 16 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह अल्लू अर्जुन की अब तक की किसी भी फिल्म के लिए किया गया सर्वाधिक भुगतान है। बताया जाता है कि एक प्रमुख निजी चैनल ने यह सौदा हासिल किया है।”

बोयापति सीनू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैथरीन ट्रेसा, राकुल प्रीत सिंह और आदि पिनिसेट्टी जैसे कलाकार भी हैं।

अफवाह है कि फिल्म में अर्जुन विधायक के बॉडीगार्ड की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कैथरीन इसमें विधायक के किरदार में हैं।

गीता आर्ट्स द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत एस.एस थमन ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493