लॉस एंजेलिस, 7 नवंबर (आईएएनएस)। रियालिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां सरोगेसी आजमाना चाहती हैं। उनके अपने पति कान्ये वेस्ट से पहले ही दो बच्चे हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कीपिंग अप विद कार्दशियां’ के नए एपिसोड की एक झलक में किम अपनी मां क्रिस जेनर के साथ सरोगेसी के बारे में बात करते दिखाई दे रही हैं।
किम ने कहा, “मैं इस नतीजे पर पहुंची हूं कि मैं सरोगेसी को आजमाना चाहती हूं।”
किम के दो बच्चे बेटी नॉर्थ वेस्ट और बेटा सेंट वेस्ट हैं।
dharmpath.com dharmpath