लंदन, 12 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डैनी वेल्बैक दाएं घुटने की सर्जरी के बाद नौ महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
सर्जरी के कारण स्ट्राइकर वेल्बैक अब अपने देश के लिए यूरो 2016 में नहीं खेल सकेंगे। यूरो कप का आयोजन इस साल फ्रांस में हो रहा है।
आर्सेनल ने वेल्बैक के नौ महीनों के लिए मैदान से बाहर होने की पुष्टि कर दी है।
25 साल के वेल्बैक ने इंग्लैंड के लिए 35 मैचों में 14 गोल किए हैं। वह इस सर्जरी के कारण नए ईपीएल सत्र में आर्सेनल के लिए पहले चरण के मुकाबले नहीं खेल सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath