सर्दियों में आभूषणों से ऐसे पाएं फैशनेबल लुक

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में भी हर कोई फैशनेबल लुक चाहता है, इसलिए इस मौसम में चोकर के बजाय हीरे के छोटे कान के आभूषण और बड़ी अंगूठी पहनें।

विशाल ज्वेल्स के सह-मालकि सौरभ माहेश्वरी और ज्यूलरी डिजाइनर रितिका भसीन गुप्ता ने इस सीजन में आभूषणों के चयन के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

* सर्दियों जैसा कि लड़कियां खुद को ठंड से बचाने के लिए स्कार्फ या फर कॉलर पहनना पसंद करती हैं, तो चोकर पहनने से बचना चाहिए क्योंकि

* महिलाएं हीरे के छोटे जड़ाऊ कान के आभूषण पहन सकती हैं, जो सर्दियों के परिधानों के ऊपर जंचेंगे।

* अगर शादी के अलावा कोई और अवसर है तो महिलाओं को जितना हो सके, उतना सिंपल लुक अपनाना चाहिए।

* सर्दियों में बड़ी चमकती अंगूठी चाहे वह फंकी हो या हीरा जड़ा हो, बेहद शानदार लगते हैं और आपको ग्लैमरस लुक भी देते हैं।

* सर्दियों में आम तौर पर महिलाएं कलाई पर घड़ी के अलावा कुछ और पहनने से बचती हैं। इस मौसम में चूड़ी या ब्रेसलेट पहनने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि ये पुलोवर या स्वेटर के स्लीव में फंस सकते हैं।

* सर्दियों में अपने कान को गर्माहट देने के लिए ज्यादातर महिलाएं बाल खुला रखना पसंद करती हैं और इसे ध्यान में रखते हुए उन्हें खूबसूरत हेयर पिन, बैंड या स्टड का इस्तेमाल करना चाहिए, जो सर्दियों के परिधान के हिसाब से उन्हें बढ़िया लुक देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493