नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के दौरान अक्सर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में अरंडी, नारियल और जोजोबा तेल लगाकर आप अपने बालों को मजबूत, घना और खूबसूरत बना सकती हैं।
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के दौरान अक्सर बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में अरंडी, नारियल और जोजोबा तेल लगाकर आप अपने बालों को मजबूत, घना और खूबसूरत बना सकती हैं।
‘डेजर्ट स्प्लेंडर’ के संस्थापक शिव मान सिंह राजस्थान के बागानों से शुद्ध जोजोबा तेल अपने ग्राहकों को मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बेजान बालों को स्वस्थ रखने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :
– समान मात्रा में अरंडी का तेल, शुद्ध नारियल तेल और जोजोबा तेल को मिलाकर माइक्रोवेव में 30 सेकेंड के लिए रखकर गर्म करें और इसमें अंडे की जर्दी अच्छी तरह से मिलाकर अपने बालों की लंबाई के सिरों पर लगाएं।
अरंडी और नारियल का तेल बालों को रूखेपन को दूर करते हैं, वहीं अंडे की जर्दी बालों को मुलायम और चमकदार बनाती है।
– अगर आपके बाल स्वस्थ हैं तो भी कभी-कभी सर्दियों के दौरान खासकर रूखापन आ जाता है। बालों में नमी बनाए रखने के लिए केले को मसल कर उसमें जोजोबा तेल की कुछ बूंदे और एक अंडे के सफेद हिस्से को मिला लें।
बालों पर इस मिश्रण को लगाकर आधा घंटा छोड़ दें और फिर गनुगुने पानी से धो लें।
– बालों में रूखापन महसूस होने पर जोजोबा तेल लगाएं। सिर से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह से इस तेल से मालिश करें। गर्म पानी में तौलिया भिगोकर 15-10 मिनट के लिए बालों पर लपेट लें और हमेशा की तरह बालों को शैम्पू, कंडीशनर लगाकर धुल लें, इससे आपके बाल स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनेंगे।
dharmpath.com dharmpath