सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच होने का गर्व है : अली फैजल

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अली फैजल 90वें एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड्स में एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच अपनी मौजूदगी को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ उनकी फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ को दो ऑस्कर नामांकन मिले हैं।

भारतीय अभिनेता रविवार को हॉलीवुड के ‘डॉल्बी थिएटर एंड हाईलैंड सेंटर’ में होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में बतौर अतिथि शमिल होंगे। उन्होंने समारोह स्थल की दो तस्वीरें ट्वीट की।

अली ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “हेयर व मेकअप नामांकन के लिए एकेडमी की प्रस्तुति की कुछ आखिरी झलकियां मिल रही है। एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच होना कितने सम्मान की बात है। डेनियल फिलिप्स और ली शेफर्ड के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच नामांकित होना पहले से ही अपने आप में एक जीत है।”

फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ दो श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन और मेकअप व हेयरस्टाइल के लिए नामांकित है।

फिल्म में रानी की भूमिका में जूडी डेंच और अब्दुल की भूमिका में अली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493