सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील देखने रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे

ल्हासा की स्थानीय सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 2015 में 776,000 घरेलू और अतंर्राष्ट्रीय पर्यटक इस झील को देखने पहुंचे हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, 2014 की तुलना में 2015 में पर्यटकों की संख्या 31 प्रतिशत बढ़ी है।

नामत्सो झील के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय सरकार ने पिछले साल दर्शनीय स्थलों के लिए पांच नए पर्यटन उत्पाद पेश किए हैं। इसके साथ ही ल्हासा से झील तक की यात्रा के लिए एक रेलगाड़ी का भी शुभारंभ किया गया है।

नामत्सो झील विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है, जो 4,722 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा स्थल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493