नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पटकथा लेखक और निर्देशक रोहेना गेरा की फिल्म ‘सर’ के 71वें कांस फिल्म उत्सव में प्रदर्शन के लिए चुने जाने पर अभिनेता तिलोतमा शोम और विवेक गोम्बर उत्साहित हैं।
तिलोतमा ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। ‘किस्सा’ और रसिका दुगल के साथ काम करने के बाद इस फिल्म में मुझे हमेशा काम करने के लिए उत्साहित रहने वाले विवेक गोम्बर जैसे कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला।”
‘कोर्ट’ के अभिनेता गोम्बर ने कहा, “मैं फिल्म की टीम के लिए बहुत खुश हूं। तिलोतमा शोम के साथ काम करने पर मैं खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं जो मैं बहुत समय से करना चाहता था।”
‘सर’ को छह अन्य फीचर फिल्मों से चुनौती मिल रही है।
dharmpath.com dharmpath