सलमान अब अमेरिका, कनाडा की द-बंग यात्रा करेंगे

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अपनी द-बंग यात्रा के तहत लंदन, हांगकांग, ऑकलैंड और मेलबर्न में भारतीय प्रवासियों का मनोरंजन कर चुके सुपरस्टार सलमान खान अब अमेरिका और कनाडा की यात्रा करने की तैयारी में हैं।

सलमान ने सोमवार को ट्वीट किया, “अमेरिका/ कनाडा .. अगली बारी तुम्हारी! आ रहे हैं हम, स्वाग के साथ (नेक्स्ट इज उस/कनाडा! स्वाग के साथ आ रहे हैं) दबंग रीलोडेड, द-बंग यात्रा।”

सलमान के साथ इस यात्रा में जैकलिन फर्नाडीज, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह और मनीष पॉल जैसे सितारे भी शामिल होंगे।

इस यात्रा का पिछला पड़ाव दिसंबर 2017 में दिल्ली में था, जहां सितारे ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गरम चाय की प्याली हो’, ‘मुन्नी बदनाम’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘स्वाग से स्वागत’ जैसे गीतों पर थिरकते नजर आए थे।

आयोजकों के मुताबिक, ‘टाइगर जिंदा’ के अभिनेता की द-बंग यात्रा 10 मार्च को काठमांडू में होने वाली थी, लेकिन नेत्रा बिक्रम चंद ‘बिप्लव’ के नेतृत्व वाले एक समूह से खतरे का हवाला देकर उसे स्थगित कर दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493