सलमान-अरिजीत के विवाद में नहीं पड़ना चाहते विशाल

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच के विवाद में शामिल होने से इनकार कर दिया।

विशाल ने सलमान अभिनीत आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में संगीत दिया है।

फिल्म ‘टीई3एन’ के संगीत लांच पर विशाल से जब इस विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पहले इसे न समझने का बहाना किया और जब पत्रकार ने उन्हें इस विवाद के बारे में पूरी जानकारी दी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी कहानी बताने की जरूरत नहीं है और यहां बात फिल्म ‘टीई3एन’ के बारे में हो रही है, तो उस पर ही ध्यान दें।

हालांकि पत्रकारों के बार-बार इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इस वक्त मुझे जो कुछ भी कहने की जरूरत थी, मैंने कह दिया है। शुक्रिया।”

गायक अरिजीत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर सलमान से किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांगी थी और साथ ही अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में गाए गाने को न हटाने का अनुरोध किया था, जिसमें संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है।

अरिजीत के अनुसार, सलमान किसी पुरस्कार समारोह में उनके बारे में अरिजीत की टिप्पणी से नाखुश हैं। हालांकि उन्होंने इसे हटा दिया था, पर इससे पहले ही यह वायरल हो गया था।

विशाल ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘टीई3एन’ के लिए एक गाना गाया है।

सुजॉय घोष द्वारा निर्मित फिल्म में अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विशाल ने कहा, “यह गाना बेहतरीन है। बिल्कुल मेरे तरीके का। मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा होना काफी खास बात है, क्योंकि मैंने और शेखर ने अपने करियर की शुरुआत सुजॉय की फिल्म ‘झनकार बीट्स’ से की थी।”

‘टीई3एन’ 10 जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493