मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। उनका कहना है कि सलमान जुनूनी स्वभाव के हैं।
सलमान खान संग काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा, “सलमान का व्यक्तित्व तरोताजा कर देने वाला है। अगर आप उनके जैसे किसी को देखते हैं तो आप सहज महसूस करेंगे। काम के संदर्भ में वह जुनूनी स्वभाव के हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।”
सलमान और अनुष्का ने मंगलवार को ‘सुल्तान’ का ट्रेलर लांच किया।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान एक पहलवान की भूमिका में दिखाई देंगे।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म आठ जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath