सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर अगले सप्ताह जारी होगा

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर अगले सप्ताह जारी होगा। यह फिल्मकार कबीर खान द्वारा निर्देशित है।

सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “कहीं जा नहीं रहा हूं, आपके पास हूं। सिर्फ पांच दिनों में, ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर पांच दिनों में।”

सलमान ने फिल्म की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह ट्रेन में बैठे नजर आ रहे हैं।

‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद सलमान और कबीर ‘ट्यूबलाइट’ के साथ तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इसमें सलमान के छोटे भाई सोहेल खान और चीनी स्टार झू झू जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इसके लिए विशेष प्रस्तुति दे रहे हैं।

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी अगली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका को छोड़कर विदेशी वितरण के अधिकार हासिल किए हैं। विदेशी क्षेत्र में सलमान खान फिल्म्स का वाईआरएफ के साथ यह पहला सहयोग है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493