सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ दीवाली पर

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ इस दीवाली (11 नवंबर) पर रिलीज होगी। सोमवार को यह घोषणा की गई।

सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान की जोड़ी सोनम कपूर के साथ है।

बड़जात्या ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ दीपों के त्योहार दीवाली के दौरान रिलीज होगी। इस संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में सलमान और सोनम हैं, जिससे हमें उम्मीद है कि यह प्यार के भारतीय रूप व आदर्शो के जरिए दर्शकों के दिलों के तारों को छू लेगी।”

कहा गया है कि फिल्म में सलमान एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो उन्होंने अर्से से नहीं निभाया है।

बड़जात्या ने कहा, “वह एक बार फिर वह ‘प्रेम’ बने हैं, जिसे दर्शकों ने प्यार किया और अपने दिलों में संजोकर रखा है।”

राजश्री प्रोडक्शन्स निर्मित इस फिल्म के जरिए बड़जात्या और सलमान करीब 15 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद साथ आ रहे हैं। दोनों की साथ में पिछली फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं'(1999) थी।

फिल्म में नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, अरमान कोहली और अनुपम खेर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493