मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी मनु पंजाबी का कहना है कि उन्होंने वेब श्रृंखला ‘हाउस ऑफ कनेक्शंस’ की मेजबानी के लिए सुपरस्टार सलमान खान से प्रेरणा ली है।
मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी मनु पंजाबी का कहना है कि उन्होंने वेब श्रृंखला ‘हाउस ऑफ कनेक्शंस’ की मेजबानी के लिए सुपरस्टार सलमान खान से प्रेरणा ली है।
मनु ने कहा, “मैने अपने लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई थीं और मैं लंबे समय से उन पर काम कर रहा था। जब मुझसे ‘बिग बॉस’ जैसे एक शो की मेजबानी के लिए संपर्क किया गया, जिसकी मेजबानी सलमान खान करते हैं तो, मुझे यह बहुत पसंद आया और मैं इसके लिए उत्साहित था।”
उन्होंने कहा, “मैं इससे पहले ‘बिग बॉस’ का हिस्सा था और अब इस नए शो में मैं बिग बॉस हूं। मैं सलमान खान से प्रेरित हूं। यह शो मजेदार है।”
dharmpath.com dharmpath