सलमान की संस्था और मंधना में समझौता

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान की ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ का विशेष रूप से विपणन, वितरण और क्रय मंधना रिटेल वेंचर्स लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

मंधना इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को बीएसई को एक बयान में बताया कि अब से मंधना रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के पास बाजार में ‘बीइंग ह्यूमन’ के ट्रेडमार्क के तहत उत्पादों को वितरित करने और बेचने का विशेष लाइसेंस है।

मंधना रिटेल वेंचर्स लिमिटेड मंधना इंडस्ट्रीज के विघटन के परिणामस्वरूप बनी कंपनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493